सारण में राहत सामग्री गिराने के दौरान हादसा, सिर पर पैकेट गिरने से बुजुर्ग की मौत; महिला और दो बच्चे घायल
सारण: बिहार के सारण जिले में बाढ़ पीड़ितों के बीच हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री पहुंचाने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। अमनौर प्रखंड के परशुरामपुर में हेलीकॉप्टर से गिराई जा रही राहत सामग्री की चपेट में आने से करीब 65 वर्षीय अनिल कुमार सिंह उर्फ अप्पू सिंह की मौत हो गई। हादसे में एक महिला और उसके दो बच्चे भी घायल हुए हैं।
सारण: बिहार के सारण जिले में बाढ़ पीड़ितों के बीच हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री पहुंचाने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। अमनौर प्रखंड के परशुरामपुर में हेलीकॉप्टर से गिराई जा रही राहत सामग्री की चपेट में आने से करीब 65 वर्षीय अनिल कुमार सिंह उर्फ अप्पू सिंह की मौत हो गई। हादसे में एक महिला और उसके दो बच्चे भी घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, परशुरामपुर गांव बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। बाढ़ से बचने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण बांध पर शरण लिए हुए हैं। शुक्रवार को प्रशासन की ओर से हेलीकॉप्टर के माध्यम से बाढ़ पीड़ितों के बीच सूखा राशन पहुंचाया जा रहा था।
बताया जा रहा है कि अनिल कुमार सिंह राहत सामग्री लेने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान ऊपर से गिराया गया राहत सामग्री का पैकेट उनके सिर पर जा गिरा। गंभीर चोट लगने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
अमनौर थानाध्यक्ष विमलेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि राहत सामग्री लेने जा रहे करीब 65 वर्षीय अनिल कुमार सिंह के सिर पर ऊपर से गिराई गई सामग्री गिर गई, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है।
हेलीकॉप्टर की तेज हवा से महिला और दो बच्चे घायल
इसी गांव में राहत सामग्री वितरण के दौरान एक अन्य हादसा भी हुआ। बताया जा रहा है कि रंभा देवी अपने दो बच्चों के साथ घर की छत पर खड़ी होकर राहत सामग्री का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान हेलीकॉप्टर के उड़ने से पैदा हुई तेज हवा की चपेट में आकर वह छत से बगल के घर पर जा गिरीं।
हादसे में रंभा देवी की कमर में गंभीर चोट आई है, जबकि उनके दोनों बच्चों के पैरों में फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई है। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
एक ही गांव में राहत सामग्री वितरण के दौरान हुए दोनों हादसों से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। प्रशासन की ओर से घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







