उत्पाद विभाग ने दो करोड़ रुपए मूल्य का गांजा को ज़ब्त किया, एक गिरफ़्तार

11 क्विंटल गांजा लदे कंटेनर के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। चकमा देकर चालक हुआ फरार।

Aug 24, 2021 - 09:22
उत्पाद विभाग ने दो करोड़ रुपए मूल्य का गांजा को ज़ब्त किया, एक गिरफ़्तार

गया:

जिला के बाराचट्टी थाना अंतर्गत समेकित जांच चौकी सूर्य मंडल पर उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है ।11 क्विंटल गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ़्तार किया गया है । इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि गया जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार सघन जांच अभियान चलाया गया। जिसमें इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह, एक्साइज कांस्टेबल, होमगार्ड तथा सैफ के द्वारा जांच के क्रम में एक कंटेनर को समेकित जांच चौकी पर रोका गया।हरियाणा नंबर 38W HR 7582 गाड़ी रोकने के बाद तलाशी ली जाने लगी तो कंटेनर से 11क्विंटल गांजा बरामद की गई । इसी बीच गाड़ी का चालक चकमा देकर भागने में सफल रहा। गाड़ी में मौजूद एक खलासी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है । गांजा ड्राइवर सीट के पीछे बने बॉक्स में छुपाकर ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हरियाणा के फरीदाबाद निवासी हरीश कुमार के रूप में हुई। गिरफ़्तार हरीश ने बताया कि यह गांजा कटक से हरियाणा ले जाया जा रहा था। कड़ी पूछताछ के बाद इसे जेल भेज दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0