गढ़वा कस्तूरबा विद्यालय में फिर बिगड़ी छात्राओं की तबीयत, हंगामे के बाद DC की बड़ी कार्रवाई; हटाए गए सभी कर्मचारी 

Jun 27, 2026 - 17:35
गढ़वा कस्तूरबा विद्यालय में फिर बिगड़ी छात्राओं की तबीयत, हंगामे के बाद DC की बड़ी कार्रवाई; हटाए गए सभी कर्मचारी 

GARHWA : गढ़वा के खरौंधी प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में विषाक्त भोजन खाने और टंकी का गर्म पानी पीने के बाद एक सौ से अधिक छात्राएं बीमार हो गई थी. इसके बाद सभी बीमार बच्चियों को भवनाथपुर सामुदायिक अस्पताल मे भर्ती किया गया था, जहां इलाज के बाद सभी अपने-अपने घर चली गई थी. 

शनिवार को एकबार फिर इसी कस्तूरबा विद्यालय की 8 और छात्राएं बीमार हो गई. इससे गुस्साए अभिभावकों ने कस्तूरबा विद्यालय पहुंच कर विद्यालय के ग्रिल को तोड़ दिया और स्कूल के अंदर प्रवेश कर हंगामा किया, जिससे माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. 

इस बीच मौके की नजाकत को समझते हुए गढ़वा डीसी तत्काल खरौन्धी प्रखंड पहुंच कर मामले की जांच की. इसमें विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही सामने आने के बाद डीसी ने सख्त कार्रवाई करते हुए कस्तूरबा विद्यालय में एक कर्मी को छोड़ सभी को सेवा मुक्त कर दिया. इसके बाद गढ़वा डीसी भवनाथपुर सामुदायिक अस्पताल पहुंच कर बीमार छात्राओं से मिले एवं उनका कुशलक्षेम पूछा.

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए डीसी ने कहा कि खरौन्धी कस्तूरबा की छात्राएं अचानक बीमार हो गई थी. तत्काल एसडीएम और अन्य पदाधिकारियों को राहत कार्य के लिए भेजा गया था. सभी छात्राओं का इलाज भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में किया गया है. आज भी कुछ छात्राएं बीमार हुई थी जिनका इलाज यहीं किया जा रहा है. सभी खतरे से बाहर हैं. मैंने खुद कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण किया तथा इसमें विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है. मैंने तत्काल एक कर्मी को छोड़ कर शेष सभी कर्मियों को कार्यमुक्त कर दिया है और एसडीएम को निर्देश दिया है कि इसकी विस्तृत जांच कर प्रतिवेदन दें। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0