राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, हेमंत सोरेन से जताई संवेदना
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची के मोरहाबादी स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को शक्ति व धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को मोरहाबादी स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
राज्यपाल ने स्वर्गीय रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनके शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय और विकट दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।
मुख्यमंत्री आवास पर स्वर्गीय रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए लगातार जनप्रतिनिधियों एवं अन्य लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







