Grah Gochar May 2026 : मई में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, होगा तगड़ा फायदा

14 मई को शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जबकि 15 मई को सूर्य वृषभ राशि में गोचर करेंगे। इन प्रमुख ग्रह परिवर्तनों का संयुक्त प्रभाव कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी संकेत दे रहा है।

Apr 24, 2026 - 17:49
Apr 24, 2026 - 17:50
Grah Gochar May 2026 : मई में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, होगा तगड़ा फायदा

NEWS DESK : मई 2026 का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान कई प्रमुख ग्रह अपनी स्थिति बदलने वाले हैं, जिसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिल सकता है। महीने की शुरुआत में 1 मई को बुध ग्रह मेष राशि में अस्त होंगे, इसके बाद 15 मई को वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे और 26 मई को पुनः उदित हो जाएंगे।

इसी क्रम में 11 मई को मंगल मेष राशि में गोचर करेंगे। 14 मई को शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जबकि 15 मई को सूर्य वृषभ राशि में गोचर करेंगे। इन प्रमुख ग्रह परिवर्तनों का संयुक्त प्रभाव कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी संकेत दे रहा है।

मेष राशि : मेष राशि के जातकों के लिए यह महीना सकारात्मक ऊर्जा से भरा रह सकता है। राशि स्वामी मंगल के प्रभाव से रुचक योग बनने की संभावना है, जिससे आत्मविश्वास और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। धन भाव में सूर्य का गोचर आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकता है। करियर में प्रगति के साथ-साथ पारिवारिक माहौल भी अनुकूल रहेगा।

मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों के लिए मई माह अधूरे कार्यों को पूरा करने का समय साबित हो सकता है। नया व्यापार शुरू करने की योजना साकार हो सकती है। निवेश से अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। परिवार, विशेषकर बच्चों से जुड़ी कोई सुखद खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिलेगा।

सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों को इस महीने भाग्य का साथ मिल सकता है। रुका हुआ धन वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। नई चीजें सीखने के अवसर मिलेंगे, जो भविष्य में लाभकारी साबित हो सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के साथ पारिवारिक जीवन भी संतुलित रहेगा।

मकर राशि : मकर राशि के लिए मई का महीना नए अवसर लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। आर्थिक समस्याओं का समाधान मिलने की संभावना है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा और किसी शुभ कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।

डिस्क्लेमर : यह जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है। इसकी सटीकता या वैज्ञानिक प्रमाण की पुष्टि नहीं की जाती । कृपया इसे आस्था के आधार पर ही लें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0