गर्मियों में गट हेल्थ के लिए क्या बेहतर: इमली पानी या नींबू पानी? जानें सही विकल्प

जब पारा 40 डिग्री के पार पहुंचता है तो शरीर में डिहाइड्रेशन, एसिडिटी, भूख कम लगना और थकान जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। इसका सीधा असर गट हेल्थ पर पड़ता है, जिससे पाचन क्रिया धीमी हो जाती है।

Apr 30, 2026 - 18:24
गर्मियों में गट हेल्थ के लिए क्या बेहतर: इमली पानी या नींबू पानी? जानें सही विकल्प

NEWS DESK : गर्मियों में बढ़ता तापमान सिर्फ शरीर को ही नहीं बल्कि पाचन तंत्र को भी प्रभावित करता है। जब पारा 40 डिग्री के पार पहुंचता है तो शरीर में डिहाइड्रेशन, एसिडिटी, भूख कम लगना और थकान जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। इसका सीधा असर गट हेल्थ पर पड़ता है, जिससे पाचन क्रिया धीमी हो जाती है।

ऐसे मौसम में सही खानपान के साथ हाइड्रेशन बनाए रखना बेहद जरूरी हो जाता है। यही वजह है कि लोग अक्सर यह जानना चाहते हैं कि गट हेल्थ के लिए इमली पानी बेहतर है या नींबू पानी।

डॉक्टर की माने तो दोनों ड्रिंक्स का असर मुख्य रूप से उनकी अम्लीय प्रकृति पर निर्भर करता है। इमली का पानी पाचन क्रिया को सक्रिय करता है और पित्त स्राव को बढ़ाता है, जिससे खाने के बाद होने वाला भारीपन और ब्लोटिंग कम हो सकती है। हालांकि, जिन लोगों को एसिड रिफ्लक्स, अल्सर या गैस्ट्राइटिस की समस्या है, उन्हें इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

दूसरी ओर, नींबू पानी शरीर में तरल संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। यह हाइड्रेशन बढ़ाता है और मल त्याग को आसान बनाता है, जिससे कब्ज की समस्या में राहत मिलती है। गर्मी में शरीर को ठंडा रखने और इम्यूनिटी मजबूत करने में भी यह सहायक है।

इमली पानी के फायदे

  • पाचन क्रिया को तेज करता है।
  • पेट फूलना और भारीपन कम करता है।
  • भूख बढ़ाने में मददगार

नींबू पानी के फायदे

  • शरीर को हाइड्रेट रखता है
  • कब्ज में राहत देता है
  • विटामिन C से इम्यूनिटी मजबूत करता है

क्या है आपके लिए सही विकल्प?

अगर आपको गैस, ब्लोटिंग या भूख न लगने की समस्या है तो इमली पानी बेहतर विकल्प हो सकता है। वहीं, यदि आप डिहाइड्रेशन या कब्ज से परेशान हैं, तो नींबू पानी ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। दोनों ड्रिंक्स के अपने-अपने फायदे हैं। सही चुनाव आपकी समस्या और शरीर की जरूरतों पर निर्भर करता है। गर्मियों में संतुलित मात्रा में इनका सेवन गट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0