BIG BREAKING : हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, चलती कार पर गिरी चट्टानें, 13 की मौत
NEWS DESK : हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में शुक्रवार को उदयपुर-किलाड़ सड़क पर कडू नाला के पास लैंडस्लाइड हो गई। इसकी चपेट में टाटा सूमो टैक्सी आ गई। गाड़ी में 15 लोग सवार थे, 13 की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सूमो गाड़ी कुल्लू से पांगी की ओर जा रही थी। गाड़ी में चालक सहित कुल 15 लोग सवार थे। इसी दौरान कडू नाला के पास अचानक पहाड़ी से चट्टान गिर गई, जिसकी चपेट में वाहन आ गया और वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
मृतकों में वाहन चालक बीर सिंह भी शामिल हैं। हादसा लाहौल-स्पीति जिले के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है तथा मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
उधर, गुजरात में भारी बारिश से कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। वलसाड के उमरगाम तालुका में 16 घंटों में 43 इंच बारिश हुई, जिससे निचले इलाके डूब गए हैं।
नवसारी में बाढ़ में फंसे लोगों को हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया। अहमदाबाद, सूरत में पानी भर गया। वाव-थराद जिले में बाजार डूब गए। यूपी में पिछले 10 दिनों से हो रही बारिश के चलते गंगा, यमुना समेत 10 नदियां उफान पर हैं। सीतापुर में पानी सड़क पर भर गया। ग्रामीण नाव से आ-जा रहे हैं। वहीं, राजस्थान के बांसवाड़ा और डूंगरपुर समेत 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











