हाइवा और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर, लगी आग, दोनों चालक जिंदा जले
झारखंड के सरायकेला में हाइवा और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई जिसके बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि दोनों चालकों की जिंदा जलकर मौत हो गई।
सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहाँ राजनगर-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-220 पर रोला-खैरबनी मोड़ के पास देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। हाइवा और ट्रेलर की आमने-सामने की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि दोनों चालकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे के बाद पीछे से आ रहे दो अन्य ट्रेलर भी अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गए और सड़क किनारे खेत में पलट गए, जिससे उनके चालक घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दोनों वाहन पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे। पुलिस ने दोनों मृत चालकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एक बार फिर एनएच-220 को फोरलेन बनाने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि भारी वाहनों के लगातार बढ़ते दबाव और संकरी सड़क के कारण इस मार्ग पर आए दिन गंभीर हादसे हो रहे हैं। फिलहाल पूरे इलाके में इस दुर्घटना को लेकर शोक और दहशत का माहौल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











