MLC चुनाव से पहले NDA की अहम बैठक कल, सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में जुटेंगे विधायक-सांसद, बनेगी रणनीति
बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले MLC चुनाव को लेकर NDA ने अपनी चुनावी रणनीति तेज कर दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में 9 अक्टूबर को मुख्यमंत्री आवास लोकसेवक में NDA विधानमंडल दल की अहम बैठक होगी। बैठक में NDA के विधायक, विधान पार्षद और सांसद शामिल होंगे।
बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले MLC चुनाव को लेकर NDA ने अपनी चुनावी रणनीति तेज कर दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में 9 अक्टूबर को मुख्यमंत्री आवास लोकसेवक में NDA विधानमंडल दल की अहम बैठक होगी। बैठक में NDA के विधायक, विधान पार्षद और सांसद शामिल होंगे।
बैठक में विधान परिषद चुनाव को लेकर गठबंधन की साझा रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। NDA की ओर से सभी दलों को साझा प्रचार और बेहतर समन्वय के साथ चुनाव मैदान में उतरने पर जोर दिया जा रहा है। बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई NDA नेताओं की बैठक में भी सभी आठ सीटों पर जीत की रणनीति और गठबंधन के भीतर बेहतर तालमेल पर चर्चा हुई थी।
बिहार विधान परिषद की चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव होना है। इन सीटों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी स्नातक तथा पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को होगी।
NDA में BJP और JDU चार-चार सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं कुछ सीटों पर गठबंधन के भीतर बागी और अलग उम्मीदवारों की मौजूदगी ने चुनावी समीकरण को चुनौतीपूर्ण बनाया है। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 9 अक्टूबर है। ऐसे में NDA की बैठक में बागी उम्मीदवारों और गठबंधन के भीतर समन्वय को लेकर भी चर्चा हो सकती है।
सबसे ज्यादा चर्चा पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर है, जहां JDU के आधिकारिक उम्मीदवार नीरज कुमार के सामने पार्टी से जुड़े अनंत सिंह के समर्थन वाले उम्मीदवार की मौजूदगी ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। इस सीट पर JDU के भीतर के समीकरण भी चुनावी चर्चा के केंद्र में हैं।
इस चुनाव में कुल 164 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। जांच के बाद 12 नामांकन खारिज हुए, जिसके बाद 152 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। अब 9 अक्टूबर तक नाम वापसी के बाद तस्वीर और स्पष्ट होगी।
ऐसे में 9 अक्टूबर को होने वाली NDA की बैठक को चुनावी रणनीति, गठबंधन के भीतर समन्वय और उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार की दिशा तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







