निर्दलीय सांसद राज्य के विकास में योगदान देने के लिए अपनी 'कर्मभूमि' लौटे

झारखण्ड में दो राज्यसभा सीटों के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में थे

Jun 18, 2026 - 20:43
निर्दलीय सांसद राज्य के विकास में योगदान  देने के लिए अपनी 'कर्मभूमि' लौटे

परिमल नथवाणी, झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए चौथे कार्यकाल के लिए राज्यसभा के लिए चुने गए हैं।

सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले स्वतंत्र राज्य सभा सांसद

परिमल नथवाणी, जिन्होंने इससे पहले 2008 और 2020 के बीच झारखंड से एक स्वतंत्र (निर्दलीय) सांसद के रूप में दो अत्यधिक प्रभावशाली और लगातार कार्यकाल पूरे किए हैं, उनके पास राज्यसभा के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले स्वतंत्र राज्य सभा सांसद होने का विशिष्ट रिकॉर्ड है। 2020 से 2026 तक आंध्र प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के बाद, झारखंड से उनका पुनः चुना जाना उस राज्य में एक ऐतिहासिक वापसी का प्रतीक है जिसे वे लंबे समय से संजोते रहे हैं और जिसे उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपनी "कर्मभूमि" घोषित किया है।

प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह का आभार 

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, झारखंड भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू, झारखण्ड विधानसभा में भाजपा के नेता बाबूलाल मरांडी, झारखण्ड विधानसभा में विरोधी दल के मुख्य सचेतक नवीन जयसवाल के साथ-साथ भाजपा और एनडीए (NDA) के साथी पक्षो के सभी विधायकों के प्रति अपनी जीत सुनिश्चित करने में उनके समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

ग्रामीण क्षेत्रों को प्राथमिकता 

राज्य के लिए अपने दृष्टिकोण और भविष्य के रोडमैप पर बोलते हुए, परिमल नथवाणी ने कहा: "यहाँ एक दशक से अधिक का समय बिताने के कारण, झारखंड मेरे लिए नया नहीं है। यह मेरी कर्मभूमि है। यहाँ के लोगों की एक बार फिर सेवा करने का अवसर मिलने के लिए दिल की गहराई से आभारी हूँ। आगे बढ़ते हुए, मेरा प्राथमिक ध्यान मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों पर केंद्रित होगा, जहाँ हमारा लक्ष्य जमीनी स्तर पर ही स्थायी आजीविका के अवसर पैदा करने के लिए मजबूत कौशल विकास कार्यक्रम चलाने और कुटीर उद्योग को पुनर्जीवित करना है। ग्रामीण बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) का विकास करना, स्वास्थ्य सुविधाएं और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा मेरे फोकस क्षेत्र (प्रमुख ध्यान देने योग्य क्षेत्र) होंगे।"

SAGY और MPLAD का 100 प्रतिशत उपयोग 

अपने पिछले दो कार्यकालों के दौरान, श्री नथवाणी ने बुनियादी स्तर से परियोजनाओं को पूरा करने के लिए अपने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास (MPLAD) आवंटन को अपने व्यक्तिगत कोष (निजी फंड) के व्यापक योगदान के साथ मिलाकर संसदीय जवाबदेही और सामाजिक विकास के लिए एक मानक स्थापित किया। उन्होंने ग्रामीण विकास, बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए सांसद आदर्श ग्राम योजना (SAGY) के लिए संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास (MPLAD) के फंड का लगभग 100 प्रतिशत उपयोग किया। उनके द्वारा SAGY के तहत गोद ली गई तीन मॉडल ग्राम पंचायतें बडाम-जराटोली, चुट्टू औरबरवाडाग और वहाँ किए गए विकास कार्य न केवल चर्चा का विषय रहे हैं, बल्कि अनुकरण करने योग्य भी हैं।

क्षेत्र के विकास में व्यक्तिगत फंड भी लगाया 

राज्य के लिए उनका सबसे बड़ा एकल योगदान 15 करोड़ रुपये था जो उन्होंने आईआईएम-रांची (IIM-Ranchi) के लिए 600 लोगों की बैठने की क्षमता वाला एक अत्याधुनिक सेमिनार हॉल स्थापित करने के लिए अपने सांसद फंड के साथ-साथ अपने व्यक्तिगत फंड से दिया था। उन्होंने अपने व्यक्तिगत फंड से ₹1.07 करोड़ के निवेश के साथ रातु रोड पर जर्जर हो चुके रांची नगर निगम अस्पताल का पुनर्निर्माण कराया, स्वास्थ्य उप-केंद्र स्थापित किए, और पूरे राज्य में कई एम्बुलेंस दान कीं। उन्होंने बडाम में एक तीन मंजिला 'मॉडल स्कूल', करमटोली में आदिवासी छात्रावास के लिए एक पुस्तकालय भवन भी बनवाया, और ग्रामीण युवाओं के लिए मुफ्त कंप्यूटर कौशल केंद्र स्थापित किए।

चहूँमुखी विकास कर एक मापदंड स्थापित किया 

सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत, उन्होंने गहरे बोरिंग वाली पेयजल योजनाएं स्थापित कीं, कई पक्की (PCC) सड़कों का निर्माण कराया, एक सौर ऊर्जा संयंत्र (सोलर पावर प्लांट) स्थापित किया, और ग्रामीण परिवारों को सौर लैंप वितरित किए। उन्होंने स्थानीय युवाओं को सशक्त बनाने के लिए स्टेडियम, खेल दीर्घाओं (स्पोर्ट्स गैलरी) और सामुदायिक पार्कों का निर्माण करते हुए, 'सरना स्थल', 'मसना' और 'मडई स्थल' सहित पवित्र आदिवासी धार्मिक स्थलों का बड़े पैमाने पर सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार किया।

झारखंड के विकास को लेकर संसद में सक्रियता 

अपने व्यापक विकास कार्यों से परे, श्री नथवाणी संसद में झारखंड के लिए सबसे सक्रिय प्रतिनिधियों में से एक रहे हैं। अपने पूरे कार्यकाल के दौरान, उन्होंने राज्यसभा में 1,200 से अधिक प्रश्न उठाए हैं, जिसमें उन्होंने ग्रामीण विकास, सूखा प्रबंधन, ग्रामीण कुपोषण, बुनियादी ढांचे में देरी, न्यायिक रिक्तियों, विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों के आधुनिकीकरण से संबंधित विभिन्न मुद्दों जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और राष्ट्रीय मामलों का आक्रामक रूप से समर्थन किया है।

झारखंड से तीसरे कार्यकाल के लिए उनके चुने जाने के साथ, राज्य को संसद में एक शक्तिशाली, विकास-संचालित आवाज मिली है जो कॉर्पोरेट निवेश और लक्षित सार्वजनिक कल्याण एवं विकास पहलों दोनों को आगे बढ़ाने में सक्षम है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0