'कॉकटेल 2' का 'बंधु 2.0' रिलीज, शाहिद-कृति-रश्मिका की तिकड़ी को मिले मिक्स्ड रिव्यू, देखें VIDEO

Jun 17, 2026 - 17:39
Jun 17, 2026 - 17:40
'कॉकटेल 2' का 'बंधु 2.0' रिलीज, शाहिद-कृति-रश्मिका की तिकड़ी को मिले मिक्स्ड रिव्यू, देखें VIDEO

Entertainment Desk : 'कॉकटेल 2' के ट्रेलर में हमने 'तुम्हीं हो बंधु' के रीक्रिएटेड वर्शन की कुछ लाइनें सुनी थीं और दर्शक इसके पूरे गाने के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे, जो 17 जून 2026 को खत्म हो गया है। आखिरकार, बुधवार को मेकर्स ने 'बंधु 2.0' रिलीज कर दिया, जो सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है। इसे प्रीतम ने कंपोज किया है, जिन्होंने ओरिजिनल गाना भी कंपोज किया था और रीक्रिएटेड वर्शन में कविता सेठ और नीरज श्रीधर की आवाज है। रश्मिका मंदाना, शाहिद कपूर और कृति सेनन की तिकड़ी के गाने को मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं।

तुम्हीं हो बंधु का रीक्रिएटेड वर्शन 'बंधु 2.0' रिलीज

फिल्म 'कॉकटेल 2' का नया गाना 'बंधु 2.0' कुछ लोगों के लिए बहुत अच्छा है, लेकिन कुछ को खास पसंद नहीं आया। हालांकि, शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन ने इस गाने में अच्छा डांस किया है। साथ ही मेकर्स ने गाने में एक मजेदार एलिमेंट भी जोड़ा है। उन्होंने एक्टर्स से यह कहलवाया है कि गाना रिलीज होने के बाद बहुत ट्रोल होने वाले हैं, क्योंकि दर्शकों को पुराने गानों का रीक्रिएटेड वर्शन पसंद नहीं आ रहा है।

'कॉकटेल 2' का नया गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया और नेटिजन्स ने इस पर मिले-जुले रिव्यू दिए। एक Reddit यूजर ने लिखा, 'ऐसा लगता है कि इसे आखिरी समय में सिर्फ चर्चा बटोरने के लिए प्लान किया गया था। साथ ही हम ऐसे दौर में हैं जहां बॉलीवुड खुद का ही मजाक उड़ाता है ताकि दर्शक उन्हें ट्रोल न करें यानी पूरी तरह से सेफ खेलना।'

एक और रेडिट यूजर ने लिखा, 'पहले ट्रोल होने वाले काम करो, फिर कहो 'ट्रोल हो जाएंगे।' एक और यूजर ने कमेंट किया, 'यह क्या बकवास है? इसमें जो बीट्स जोड़ी गई हैं, वे बेकार और बहुत खराब हैं, विजुअल्स और डांस स्टेप्स तो और भी बुरे हैं।'

कॉकटेल 2 कब होगी रिलीज

होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी 'कॉकटेल 2' 19 जून 2026 को रिलीज होने वाली है। इसके गानों और ट्रेलर ने रिलीज से पहले अच्छी-खासी चर्चा बटोरी है, लेकिन अब तक एडवांस बुकिंग औसत रही है। 2012 में रिलीज हुई 'कॉकटेल' को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। अब देखना यह है कि क्या 'कॉकटेल 2' सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की 'कॉकटेल' की तरह बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर पाएगी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0