स्लोवाकिया पहुंचने पर PM मोदी का 'ब्रेड और नमक' के साथ किया गया पारंपरिक स्वागत, जानिए क्या है ये रिवाज

Jun 15, 2026 - 16:58
स्लोवाकिया पहुंचने पर PM मोदी का 'ब्रेड और नमक' के साथ किया गया पारंपरिक स्वागत, जानिए क्या है ये रिवाज

NEWS DESK : पीएम नरेंद्र मोदी अपने स्लोवाकिया दौरे के लिए राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंच गए हैं। यहां होटल पहुंचने पर पीएम मोदी का लोगों ने बेहद गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे भारतीय समुदाय के लोगों ने मोदी-मोदी और भारत माता की जय के नारे लगाए।

ब्रेड और नमक के साथ स्वागत

ब्रातिस्लावा पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ब्रेड और नमक के साथ पारंपरिक स्वागत किया गया। स्लोवाक संस्कृति में ब्रेड और नमक के साथ पारंपरिक स्वागत मेहमाननवाज़ी, सम्मान और सद्भावना का प्रतीक है।

दोस्ती और सुरक्षा का प्रतीक है ये परंपरा

ब्रेड समृद्धि और जीवन-पोषण का प्रतीक है जबकि नमक मूल्य, दोस्ती और सुरक्षा का प्रतीक है। इस रीति-रिवाज की जड़ें स्लाव परंपराओं में गहरी हैं और यह दिखाता है कि स्लोवाक लोग दूसरों का गर्मजोशी से स्वागत करने और घर और समुदाय की खुशियों को साझा करने को कितना महत्व देते हैं। इसके साथ ही लुचनिका एन्सेम्बल द्वारा वंदे मातरम की प्रस्तुति के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
 
आजाद स्लोवाकिया की धरती पर पहला भारतीय पीएम

पीएम मोदी का ये ऐतिहासिक दौरा है। 1993 में स्लोवाकिया की स्वतंत्रता के बाद किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है, जिसे लेकर वहां रह रहे भारतीय समुदाय में भारी जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है।

पीएम फिको और राष्ट्रपति पेलेग्रिनी से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी अपनी इस यात्रा के दौरान स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको और राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच ट्रेड, निवेश, रक्षा, ऑटोमोबाइल और रेलवे निर्माण में बढ़ावा देने पर बातचीत होगी। 

महादेव कीर्तन प्रोजेक्ट को सुनकर मंत्र मुग्ध हुए पीएम मोदी

ब्रातिस्लावा में होटल पहुंचने पर स्लोवाकिया के म्यूज़िकल ग्रुप महादेव कीर्तन प्रोजेक्ट ने आध्यात्मिक प्रस्तुति, जिसे सुनकर पीएम मोदी भी मंत्र मुग्ध हो गए। इस दौरान भारतीय लोगों में खासा जोश नजर आया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0