BIG NEWS : रांची RSS दफ्तर हमले में बड़ा खुलासा, ISI हैंडलर्स से मिली बम बनाने की ट्रेनिंग, 6 महीने दुबई में रहा आरोपी

Jun 18, 2026 - 18:36
BIG NEWS : रांची RSS दफ्तर हमले में बड़ा खुलासा, ISI हैंडलर्स से मिली बम बनाने की ट्रेनिंग, 6 महीने दुबई में रहा आरोपी

RANCHI : रांची में 16 जून की रात हुए RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपियों ने हमला उसी रात किए गए असेंबली के बाद अंजाम दिया. 

रांची RSS दफ्तर हमले में बड़ा खुलासा

जांच अधिकारियों ने बयान में कहा कि दो पेट्रोल बम बनाए गए थे. एक बम दफ्तर के गेट के बाहर बरामद हुआ. दूसरा छत पर फेंका गया था. बता दें कि इस घटना का सीसीटीवी फुटेज काफी वायरल हुआ था. इसमें दो लोग पेट्रोल बम बनाकर हमला करते दिख रहे हैं. यह घटना 16 जून यानी मंगलवार देर रात करीब 11:35 बजे की है.

तीनों आरोपी झारखंड के रहवासी

गिरफ्तार आरोपियों में से एक रांची का रहने वाला है. दो आरोपियों का नाता झारखंड के लोहरदगा जिले से है. पुलिस ने मौके से बम बनाने का रॉ मटेरियल भी जब्त किया है. जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों को पेट्रोल बम बनाना पूरी तरह से नहीं आता था. वे ऐसा करना सीख रहे थे.

ISI हैंडलर्स से मिली बम बनाने की ट्रेनिंग

तीनों आरोपियों में एक आरोपी 6 महीने दुबई में रहा है. जहां वो एक आपराधिक मुकदमे में जेल में भी बंद था. दुबई में पाकिस्तान ISI और भट्टी मॉड्यूल से जुड़ा ये आरोपी राणा साहब नाम का एक हैंडलर्स ने बाकायदा पेट्रोल बम बनाने का वीडियो आरोपियों को भेजा था, जिसको देखकर बम तैयार किया गया था. तीनों आरोपी लगभग 20 से 22 साल के बीच के हैं. शहजाद भट्टी के तार झारखंड से भी जुड़े पाए गए हैं.

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपियों को भर्ती किया गया था. उन्हें पाकिस्तान की ISI से जुड़े हैंडलर्स से निर्देश मिल रहे थे. प्रारंभिक जांच में शहजाद भट्टी मॉड्यूल से जुड़ाव का शक जताया जा रहा है. आरोपियों के मोबाइल और व्हाट्सएप, बॉटम एप जैसी सेवाओं के जरिये विदेशी हैंडलर्स से संपर्क होने के सबूत मिले हैं. केस की विस्तार से जांच और रेड जारी है.

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पृष्ठभूमि और सहयोगियों की तलाश जारी है. पुलिस आगे की कार्रवाई और आरोप तय करने के लिए सबूतों और डिजिटल फुटप्रिंट की पड़ताल कर रही है. 

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0