शहीद एसपी अजय कुमार सिंह की पुण्यतिथि पर लोहरदगा ने किया नमन, नक्सलियों से लोहा लेते हुए हुए थे शहीद

लोहरदगा: नक्सलियों से लोहा लेते हुए कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राण न्योछावर करने वाले तत्कालीन लोहरदगा एसपी शहीद अजय कुमार सिंह की पुण्यतिथि पर जिले ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। इस अवसर पर उपायुक्त संदीप कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रीजवी, शहीद अजय कुमार सिंह के पिता समेत जिले के गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Oct 4, 2026 - 14:35

अधिकारियों और उपस्थित लोगों ने शहीद एसपी के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और अदम्य हौसले को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

प्रतिभाशाली अधिकारी थे अजय कुमार सिंह

बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले अजय कुमार सिंह ने बिहार बोर्ड से मैट्रिक और इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से बीटेक की डिग्री हासिल की। वर्ष 1995 में यूपीएससी परीक्षा में 50वीं रैंक हासिल कर उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा में कदम रखा।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में उनकी कार्यशैली और साहस की चर्चा तेजी से होने लगी थी।

4 अक्टूबर 2000 को हुए थे शहीद

वर्ष 2000 में लोहरदगा का पेशरार क्षेत्र नक्सल गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील माना जाता था। घटना से कुछ दिन पहले नक्सलियों द्वारा पुलिसकर्मियों पर फायरिंग किए जाने की जानकारी मिलने के बाद एसपी अजय कुमार सिंह स्वयं इलाके का निरीक्षण करने निकले थे।

4 अक्टूबर 2000 को वे जिप्सी से सीमित पुलिस बल के साथ पेशरार की ओर रवाना हुए। गांव के समीप एक ढाबे पर रुककर उन्होंने इलाके की जानकारी ली और आगे बढ़े। पहाड़ी क्षेत्र में पहुंचने के बाद जोरदार विस्फोट हुआ और पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया। इसी दौरान नक्सलियों की गोली अजय कुमार सिंह के सिर में लगी और वे मौके पर ही शहीद हो गए।

उनकी शहादत के बाद पुलिस के भीतर से सूचना लीक होने की आशंका को लेकर भी अलग-अलग दावे सामने आए थे।

आज भी प्रेरणा हैं शहीद एसपी

शहीद अजय कुमार सिंह की पत्नी अनुपम सक्सेना भी 1995 बैच की आईपीएस अधिकारी रही हैं। उनकी शहादत के बाद उनकी स्मृति में बेगूसराय में एक सड़क का नामकरण भी उनके नाम पर किए जाने की जानकारी है।

अजय कुमार सिंह की शहादत आज भी पुलिस सेवा में कर्तव्य, साहस और समर्पण की प्रेरणादायी मिसाल के रूप में याद की जाती है। लोहरदगा में उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर लोगों ने उनकी शहादत को नमन किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0