BIG NEWS : रांची RSS ऑफिस अटैक केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपी सैफ का हाफ एनकाउंटर, फिर भागने की कोशिश पड़ी भारी

Jun 18, 2026 - 18:25
Jun 18, 2026 - 18:51
BIG NEWS : रांची RSS ऑफिस अटैक केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपी सैफ का हाफ एनकाउंटर, फिर भागने की कोशिश पड़ी भारी

RANCHI : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ऑफिस पर पेट्रोल बम फेंकने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इस मामले के एक आरोपी सैफ को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है. फिलहाल उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

जानकारी के मुताबिक RSS कार्यालय पर हुए हमले के बाद पुलिस ने सैफ समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था लेकिन सैफ कोतवाली थाना की हाजत से खिड़की तोड़कर फरार हो गया था. उसके भागने की पूरी घटना थाना में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है. आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था और उसकी तलाश के लिए कई टीमों का गठन किया गया था.

हथियार छीनने का प्रयास

पुलिस को सूचना मिली कि सैफ बस से भागने की कोशिश कर रहा है. इसके बाद मांडर टोल के पास पुलिस ने उसे दोबारा दबोच लिया. पुलिस उसे अपने साथ लेकर लौट रही थी. इसी दौरान आरोपी ने फिर से भागने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि उसने पुलिसकर्मियों का हथियार छीनने का प्रयास किया और मौके से फरार होने की कोशिश की.

पैर में लगी गोली

पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन जब वह नहीं रुका तो जवाबी कार्रवाई की गई. इस दौरान सैफ के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया. इसके बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है. इस मामले में अमन अंसारी और सायन खान नाम के दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है. उनसे भी पूछताछ जारी है.

पेट्रोल बम से हमला

बता दें कि दो दिन पहले दिन पहले देर रात रांची के निवारणपुर स्थित RSS कार्यालय को निशाना बनाकर पेट्रोल बम फेंका गया था. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की थी. जांच के दौरान कई अहम सुराग मिले और आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली. अब पुलिस इस पूरे मामले के पीछे की साजिश, हमले की योजना और आरोपियों के नेटवर्क की जांच कर रही है. 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0