पटना में नए टाउनशिप का नाम होगा ‘पाटलिपुत्र’, फुलवारीशरीफ में CM सम्राट चौधरी का ऐलान, प्राचीन पहचान सहित ऐतिहासिक महत्व का किया जिक्र
PATNA : राजधानी पटना में बनने वाले टाउनशिप का नाम पाटलिपुत्र होगा। सीएम सम्राट ने यह ऐलान फुलवारीशरीफ के ग्राम-नदियावां में प्रखण्ड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर कार्यक्रम के दौरान किया।
मुख्यमंत्री ने पाटलिपुत्र की प्राचीन पहचान और उसके ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि, यह पहल शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को प्रमुखता देने की पहल है। पाटलिपुत्र प्राचीन भारत के प्रमुख राजनीतिक, प्रशासनिक और ज्ञान केंद्रों में गिना जाता रहा है।उन्होंने कहा कि 'बिहार में सुशासन स्थापित करना है, बिहार में कानून का राज स्थापित करना है, बिहार में उद्योग स्थापित करना है।'
सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि हम टाउनशिप भी बना रहे हैं, आदरणीय श्याम रजक जी, रामकृपाल जी कई साथी हमसे मिले थे। लोगों ने कहा कि आप जो बड़ा टाउनशिप बना रहे हैं, पटना का पहचान एक नए शहर 'पाटलिपुत्र' के नाम से होना चाहिए। कई लोग मुद्दा बनाते हैं कि ये मगध का राजधानी ‘पाटलिपुत्र’ था। इसका नाम बदल देना चाहिए। मैंने तो इससे बड़े पटना की कल्पना की है। उसका नाम भी पाटलिपुत्र रखने का काम किया है।
कैबिनेट में किसानों के मुआवजा देने पर फैसला
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि ‘मैं आप लोगों को और आश्वस्त करता हूं कि किसी को दिक्कत नहीं होगी। एक तो किसानों के मुआवजा के लिए आज ही कैबिनेट से कुछ फैसले लूंगा। किसानों जो मुआवजा आज मिल रहा है, उससे अधिक मुआवजा देने का काम हमारी सरकार करेगी।’
शादी या विपदा के लिए पैसा देगी बिहार सरकार
सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि ‘अगर किसी किसान, भूमि मालिक के घर में शादी हो या कोई विपदा हो तो मैंने वो पॉवर भी जिलाधिकारी को दिया है कि शादी-विपदा के लिए पैसा बिहार सरकार देने का काम करेगा ताकि उनके घरों में किसी प्रकार का दिक्कत नहीं आए।’
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











