38 की उम्र में मेसी का तूफान, अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक जड़ रचा इतिहास; क्लोज की कर ली बराबरी
SPORTS DESK : फीफा वर्ल्ड कप 2026 में एक बार फिर दुनिया ने लियोनेल मेसी का जादू देखा। 38 वर्षीय अर्जेंटीनी सुपरस्टार ने अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक दागकर न सिर्फ अपनी टीम को 3-0 की शानदार जीत दिलाई, बल्कि विश्व कप इतिहास के सबसे बड़े रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। अब मेसी सिर्फ एक गोल दूर हैं, जहां वह फीफा वर्ल्ड कप के सर्वकालिक सबसे सफल गोलस्कोरर बन सकते हैं।
कैनसस सिटी के GEHA फील्ड एट एरोहेड स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 69 हजार से ज्यादा दर्शकों की मौजूदगी में मेसी ने शुरुआत से ही अपना दबदबा दिखाया। अर्जेंटीना ने मैच पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखा और अल्जीरिया को कोई मौका नहीं दिया।
मेसी ने मैच के 17वें मिनट में पहला गोल दागकर अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई। इसके बाद दूसरे हाफ में उनका असली शो देखने को मिला। उन्होंने 60वें मिनट में दूसरा और 76वें मिनट में तीसरा गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की। मेसी के इन तीनों गोलों के सामने अल्जीरियाई रक्षा पंक्ति पूरी तरह बेबस नजर आई।
इस हैट्रिक के साथ मेसी के नाम अब फीफा वर्ल्ड कप में कुल 16 गोल हो गए हैं। उन्होंने जर्मनी के महान स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोज के 16 गोलों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वालों की सूची में अब मेसी और क्लोज संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।
फीफा वर्ल्ड कप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी:
- लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना) – 16 गोल
- मिरोस्लाव क्लोज (जर्मनी) – 16 गोल
- रोनाल्डो (ब्राजील) – 15 गोल
- किलियन एम्बाप्पे (फ्रांस) – 14 गोल
- गेर्ड मुलर (जर्मनी) – 14 गोल
अब फुटबॉल प्रेमियों की नजर मेसी के अगले मुकाबले पर टिकी है। यदि अर्जेंटीना के कप्तान एक और गोल करने में सफल रहते हैं, तो वह फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले अकेले खिलाड़ी बन जाएंगे। ऐसे में 2026 विश्व कप मेसी के करियर का एक और ऐतिहासिक अध्याय बन सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











