India VS England 3rd T20 Match : भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20 मैच आज, पहली जीत की तलाश में भारतीय टीम, वैभव का कट सकता है पत्ता

Jul 7, 2026 - 19:36
India VS England 3rd T20 Match : भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20 मैच आज, पहली जीत की तलाश में भारतीय टीम, वैभव का कट सकता है पत्ता

India Vs England 3rd T20 Match : भारत और इंग्‍लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला आज नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जाएगा। सीरीज में भारत ने अब तक जीत का स्‍वाद नहीं चखा है।

बारिश के कारण पहला मैच रद्द हो गया था। वहीं दूसरे मुकाबले में शनिवार को इंग्‍लैंड ने भारत को 4 विकेट से शिकस्‍त दी थी। ऐसे में आज होने वाला मैच श्रेयस अय्यर को जीतना बेहद जरूरी है। 

वैभव का कट सकता पत्‍ता

इंग्‍लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल डेब्‍यू किया था। पहले मुकाबले में वैभव ने 10 गेंदों का सामना किया था और 14 रन बनाए थे। इस दौरान उन्‍होंने 2 छक्‍के भी लगाए थे। हालांकि, वैभव के कारण संजू सैमसन को बाहर करना पड़ा था। अब देखना होगा कि संजू को मौका मिलता है वैभव को। 

भारत की संभावित प्लेइंग 11

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0