BIG NEWS : हिमांशु हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तार

Jul 15, 2026 - 18:13
BIG NEWS : हिमांशु हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तार

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के बिष्टुपुर हिमांशु हत्याकांड में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. एसआईटी ने लगातार छापेमारी के बाद मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी घटना के बाद मुख्य आरोपियों को छिपाने और फरार कराने में अहम भूमिका निभा रहा था. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद की है.

दरअसल, बीते 27 जून 2026 की रात बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन बार के पास हुए जानलेवा हमले मामले में गठित एसआईटी लगातार कार्रवाई कर रही है. तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मानवीय सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान में पुलिस ने दो और आरोपी को गिरफ्तार किया है. जिसकी पहचान राघवेंद्र कुमार उर्फ और गणेश मछुआ के रूप में हुई है.

मामले को लेकर सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि हिमांशु हत्याकांड में अब तक कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. गिरफ्तार गणेश मछुआ की निशानदेही पर घटना के बाद आरोपियों के भागने और छिपने में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद की गई है.

उन्होंने बताया कि गणेश मछुआ ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा, राहुल दुबे और राघवेंद्र कुमार को घटना के बाद छिपाने और फरार कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. गणेश मछुआ का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और वह शराब की खरीद-बिक्री से जुड़े मामले में जेल भी जा चुका है. पूरे मामले में पूर्वी सिंहभूम पुलिस की एसआईटी लगातार फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. वहीं, गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत मे भेजा जा रहा है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0