CM हेमंत सोरेन की समीक्षा बैठक पर सियासत गर्म, बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल, झामुमो की ओर से मिला जवाब
RANCHI : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों अपनी सरकार के कामकाज की समीक्षा में जुटे हुए हैं. लगभग सभी विभागों की समीक्षा हो गई है. इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए हैं. अधिकारियों को फटकार भी लगाई है. मंशा साफ है कि सरकारी सिस्टम को जनता के अनुकूल बनाया जाए जिससे आम लोगों तक सरकारी योजना का लाभ पहुंच सके.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की समीक्षा बैठक पर सियासत शुरू हो गई है. विपक्ष सरकार के कामकाज की आलोचना करने में जुटी है. भाजपा का मानना है कि यह समीक्षा बैठक सिर्फ आईवॉश है, जो जनता को दिखाने के लिए इसकी वास्तविकता कुछ और है.
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार के कामकाज की आलोचना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार के 6:30 वर्ष हुए हैं, जिसमें मात्र तीन खदानों की नीलामी हुई है. ऐसे में सरकार समीक्षा क्या कर रही है, यह सब को पता है.
इधर, भाजपा के आरोप पर पलटवार करते हुए सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा है कि बीजेपी को संतुष्ट करने के लिए सरकार नहीं बनी है, सरकार बनी है जनादेश से, उसमें भी प्रचंड जनादेश से, जिसके कल्याण के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली यह सरकार काम कर रही है.
मनोज पांडे ने कहा कि समीक्षा बैठक के जरिए विभिन्न विभागों की कमियों को दूर करने की कोशिश की जा रही है. सरकार की मंशा है कि जनता के उम्मीदों पर हम खरा उतरें. उन्होंने कहा कि जनता के बीच समीक्षा बैठक का पॉजिटिव मैसेज है. राम मंदिर में चंदा चोरी करने वाले को संतुष्ट करने के लिए हम नहीं बैठे हैं.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











