पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय से मिला JJWA का प्रतिनिधिमंडल
पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने हेतु हस्तक्षेप का किया अनुरोध
झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (जेजेडब्ल्यूए)का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र ज्योतिषी के नेतृत्व में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय से उनके आवासीय कार्यालय पर मिला।
प्रतिनिधिमंडल ने देश के अन्य राज्यों की तर्ज पर झारखंड में भी पत्रकार सुरक्षा कानून अविलंब लागू करने की दिशा में पहल करने का अनुरोध किया।
इस संबंध में जेजेडब्लुए के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र ज्योतिषी ने बताया कि श्री सहाय ने इस दिशा में सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार नवल किशोर सिंह, संजीत कुमार दीपक सहित अन्य मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











