JPSC-JSSC Protest : 'JPSC रेट चार्ट' पहनकर विधानसभा पहुंचे BJP विधायक, सदन में हंगामा, अनशनकारी छात्र राहुल की बिगड़ी तबीयत
JPSC JSSC Protest, JPSC JSSC Scam, JPSC Rate Chart, BJP MLAs JPSC Protest, Ranchi JPSC Protest, Jharkhand JPSC News, JSSC Exam Irregularities, JPSC Exam Controversy, Hemant Soren JPSC, Babulal Marandi JPSC Protest
RANCHI : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन भी जेपीएससी-जेएसएससी (JPSC-JSSC) धांधली मामले को लेकर भारी हंगामा देखने को मिला. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायकों ने सदन के बाहर और भीतर सरकार को जोरदार तरीके से घेरा. वहीं, दूसरी ओर रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में लगातार अनशन पर बैठे अभ्यर्थियों में से एक छात्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई.
'JPSC रेट चार्ट' पहनकर पहुंचे BJP विधायक
सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही भाजपा विधायकों का अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. भाजपा विधायक अपने शरीरों पर 'JPSC रेट चार्ट' लिखे चोले पहनकर पहुंचे थे, जिन पर जेपीएससी के तहत आने वाले विभिन्न प्रशासनिक पदों के कथित रेट लिखे हुए थे. हाथों में तख्तियां लिए विपक्षी विधायकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे और पूरे मामले की सीबीआई (CBI) जांच की मांग को लेकर उग्र नारेबाजी की.
जब सदन शुरू हुआ तो विधायकों ने विधानसभा के अंदर वेल में घुस गए और नारेबाजी जारी रखी. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मीडिया से बातचीत में साफ कर दिया कि सरकार जब तक पूरे मामले की सीबीआई जांच का आदेश नहीं देती, तब तक विरोध जारी रहेगा. सीबीआई जांच से कम कुछ भी मंजूर नहीं है.
अनशनकारी छात्र राहुल की बिगड़ी तबीयत
इधर, जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अभ्यर्थियों का बेमियादी अनशन शुक्रवार को भी जारी रहा. इस दौरान राहुल नाम के एक प्रतियोगी छात्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई. आनन-फानन में एंबुलेंस और विरोध कर रहे अन्य साथियों की मदद से उसे रांची सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना की जानकारी रांची सदर एसडीओ को भी दे दी गई है.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0













