रौशन आनंद के भाई की मौत पर छलका खान सर का दर्द, जानिए परिवार को दिया क्या खास मैसेज?

Jun 15, 2026 - 15:56
रौशन आनंद के भाई की मौत पर छलका खान सर का दर्द, जानिए परिवार को दिया क्या खास मैसेज?

PATNA : पटना के फेमस कोचिंग संस्थान ज्ञान बिंदु जी.एस. एकेडमी के संचालक रौशन आनंद के भाई प्रिंस की मौत पर खान सर ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद खान सर ने एक भावुक वीडियो पोस्ट किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने अपने वीडियो पोस्ट में कहा कि जैसे ही प्रिंस के मौत ही सूचना समाचार चैनल पर देखी पैरों तले जमीन खिसक गई.

वीडियो में खान सर इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार के लिए अपने करीबी सदस्य को खोना जीवन की सबसे बड़ी और सबसे कठिन परिस्थितियों में से एक है. वीडियो में उन्होंने कहा कि भगवान पीड़ित परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें. उन्होंने कहा कि किसी दुश्मन के साथ भी ऐसा न हो.

यह सुनकर बैठ जाता है दिल

खान सर ने अपने मैसेज में कहा कि ऐसी खबर सुनकर दिल बैठ जाता है और किसी भी इंसान को इस तरह के दर्द से नहीं गुजरना पड़े. उन्होंने कहा कि इस समय परिवार बेहद कठिन दौर से गुजर रहा होगा और शायद किसी से बातचीत करने की स्थिति में भी नहीं होगा. ऐसे समय में पूरे समाज को उनके साथ खड़ा होना चाहिए.

परिवार से साथ खड़ा हूं

उन्होंने अपने वीडियो में यह भी कहा कि उनकी पूरी संवेदना रौशन आनंद और उनके परिवार के साथ है. जरूरत पड़ने पर वह हर संभव मदद के लिए तैयार हैं. खान सर ने कहा कि परिवार जो भी सहयोग चाहेगा, वह उसके लिए हमेशा तैयार रहेंगे. खान सर का यह भावुक संदेश सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

जांच की मांग

उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द से जल्द पोस्टमार्टम रिपोर्ट को सार्वजनिक करें. जैसे कि सभी को प्रिंस के मौत के वजह की जानकारी हो सकें. उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई तीसरा व्यक्ति भी शामिल हैं. उन्होंने पूरे मामले के जांच की मांग की है और कहा कि जो भी दोषी पाया जाए उसे फांसी से कम सजा नहीं दी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं परिवार के इस कठिन समय में उनके साथ खड़ा हूं.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0