'धुरंधर' के बाद जियो स्टूडियोज की अगली स्पोर्ट्स बायोपिक खाशाबा का टीजर रिलीज, इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक

Jul 4, 2026 - 18:42
'धुरंधर' के बाद जियो स्टूडियोज की अगली स्पोर्ट्स बायोपिक खाशाबा का टीजर रिलीज, इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक

ENTERTAINMENT DESK : जियो स्टूडियोज और आटपाट प्रोडक्शन्स ने आज अपनी मचअवेटेड मराठी स्पोर्ट्स बायोपिक 'खाशाबा' (Khashaba) का दमदार टीजर रिलीज कर दिया है। फिल्म 1 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये एक बायोपिक फिल्म है जिसकी कहानी स्वतंत्र भारत के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक पदक विजेता और महान पहलवान खाशाबा दादासाहेब जाधव के जीवन पर आधारित है।

कौन है फिल्म का निर्देशक?

फिल्म की कहानी उनके प्रेरणादायी जीवन और संघर्ष की असाधारण कहानी को बड़े पर्दे पर लेकर आएगी।'धुरंधर', 'धुरंधर: द रिवेंज' और 'राजा शिवाजी' जैसी ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद जियो स्टूडियोज एक और बड़े सिनेमाई अनुभव के साथ दर्शकों के सामने है। इस फिल्म के लिए स्टूडियो ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक नागराज मंजुले के साथ हाथ मिलाया है, जो 'फैंड्री' और 2016 की ऐतिहासिक फिल्म 'सैराट' के बाद एक और महत्वाकांक्षी मराठी फिल्म लेकर लौट रहे हैं।

किस पर आधारित है फिल्म की कहानी?

टीजर में पारंपरिक कुश्ती के अखाड़ों की एक झलक देखने को मिलती है जोकि सिनेमाई कैनवास पर देखने में काफी सुंदर लग रही है। नवस्वतंत्र भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म महाराष्ट्र के एक ऐसे गुमनाम खेल नायक की कहानी कहती है, जिसने तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए 1952 के हेलसिंकी ओलंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतकर भारतीय खेल इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कराया।

फिल्म का संगीत प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने तैयार किया है। खाशाबा दादासाहेब जाधव का किरदार जिस कलाकार ने निभाया है उसकी अभी घोषणा नहीं की गई है। मेकर्स ने एक नए चेहरे को लॉन्च करने का मन बनाया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0