नवादा विधि महाविद्यालय में शुरू हो LLM की पढ़ाई, छात्रों ने राज्यपाल से मांगी अनुमति
नवादा विधि महाविद्यालय में LLM (मास्टर ऑफ लॉ) की पढ़ाई शुरू कराने की मांग तेज हो गई है। विधि छात्रों ने बिहार के राज्यपाल से जल्द अनुमति देने का आग्रह किया है।
गयाजी। मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के अंतर्गत संचालित नवादा विधि महाविद्यालय में LLM (मास्टर ऑफ लॉ) की पढ़ाई शुरू कराने की मांग तेज हो गई है। विधि छात्रों ने बिहार के राज्यपाल से जल्द अनुमति देने का आग्रह किया है। छात्रों के अनुसार, महाविद्यालय को बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) से आवश्यक मान्यता मिल चुकी है तथा मगध विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा दो वर्ष पूर्व पाठ्यक्रम शुरू करने का आदेश भी दिया जा चुका है। अब राजभवन की अनुमति शेष है। छात्रों का कहना है कि LLM शुरू होने से मगध प्रमंडल के विद्यार्थियों को उच्च विधि शिक्षा के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा और समय व आर्थिक संसाधनों की बचत होगी। अधिवक्ता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा और राजेंद्र प्रसाद ने भी राज्यपाल से छात्रों के हित में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। महाविद्यालय के 22 छात्रों एवं 7 शिक्षकों को दिल्ली में 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को होने वाले 52वें वार्षिक सम्मेलन में भाग लेने की अनुमति भी मिली है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0





