BIG NEWS : बिहार से मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता गिरफ्तार, महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में बड़ी सफलता
PATNA : बिहार से महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के पेपर लीक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी बिजेंद्र गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं उसके साथ एक अन्य शख्स को भी हिरासत में लिया गया है. यह गिरफ्तारी परीक्षा घोटालों की जांच में नया मोड़ ला सकती है.
वैशाली से हुई बिजेंद्र गुप्ता की गिरफ्तारी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक बिजेंद्र गुप्ता की गिरफ्तारी बिहार के वैशाली जिले से हुई है. इस कार्रवाई में भिवंडी पुलिस भी शामिल थी. भिवंडी पुलिस के मुताबिक, महाराष्ट्र टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट पेपर लीक के मुख्य आरोपी बिजेंद्र कुमार गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उसे पुणे एयरपोर्ट लाया गया है, जहां से उसे भिवंडी ले जाया जाएगा.
हाजीपुर के साइबर कैफे में छापेमारी
इससे पहले मामले की जांच के दौरान वैशाली जिले के सहदेई निवासी एवं हाजीपुर में वर्ष 2009 से संचालित क्विक डिजिटल साइबर कैफे का नाम सामने आया. इसी सूचना के आधार पर 1 जुलाई की रात महाराष्ट्र एसटीएफ ने कचहरी रोड स्थित साइबर कैफे में भी छापेमारी की थी.
कैफे संचालक और बिजेंद्र गुप्ता का कनेक्शन
जिसके बाद कैफे संचालक सोनू कुमार सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई. जांच में यह भी सामने आया है कि सोनू कुमार का संबंध इस मामले के कथित मास्टरमाइंड और समस्तीपुर निवासी बिजेंद्र गुप्ता से है.
इस दौरान हाजीपुर पुलिस सूत्रों ने बताया था कि हाजीपुर से गिरफ्तार कैफे संचालक सोनू के कबूलनामे के बाद पुलिस ने दिल्ली के पवन कुमार और हरियाणा के हरिओम पानु को धर दबोचा गया. ये दोनों आरोपी समस्तीपुर के मुख्य परीक्षा माफिया बिजेंद्र गुप्ता के करीबी साथी हैं.
पटना से मास्टरमाइंड की पत्नी की हुई थी गिरफ्तारी: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2026 के प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच कर रही बिहार एसटीएफ और महाराष्ट्र के ठाणे जिले की भिवंडी पुलिस की टीम ने 1 जुलाई को बिजेंद्र गुप्ता की पत्नी को पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र गिरफ्तार किया था.
क्या है पूरा मामला
महाराष्ट्र में 28 जून को आयोजित होने वाली टीईटी परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा से करीब 24 घंटे पहले ही लीक हो गया था. महाराष्ट्र टीईटी परीक्षा के लिए 4.28 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था. इसके बाद महाराष्ट्र के भिवंडी सहित कई स्थानों पर महाराष्ट्र एसटीएफ ने छापेमारी कर बिहार से कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था.
छात्र आंदोलन के बीच अहम गिरफ्तारी
वहीं इस गिरफ्तारी को देशभर में NEET और अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं को लेकर छात्रों के आंदोलन से जोरा जा रहा है. दिल्ली के जंतर-मंतर सहित विभिन्न शहरों में युवा परीक्षा व्यवस्था में सुधार और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इस गिरफ्तारी को जांच एजेंसियों की सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











