गयाजी जंक्शन के स्वास्थ्य निरीक्षक कार्यालय में बंदरों का आतंक, महिला कर्मचारी बाल-बाल बची

फॉल्स सीलिंग की फ्रेमिंग क्षतिग्रस्त, पूर्व में यात्री को भी कर चुका है घायल; सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

Oct 15, 2026 - 20:20
गयाजी जंक्शन के स्वास्थ्य निरीक्षक कार्यालय में बंदरों का आतंक, महिला कर्मचारी बाल-बाल बची

गयाजी। गया जंक्शन स्थित मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक कार्यालय के नए भवन में तीन बंदरों के आतंक से कर्मचारियों में भय का माहौल है। बंदरों के उत्पात के दौरान एक महिला कर्मचारी बाल-बाल बच गई। वहीं, बंदरों ने कार्यालय की फॉल्स सीलिंग की फ्रेमिंग को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। इससे भवन को नुकसान पहुंचने के साथ ही कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। कार्यालय परिसर में तीनों बंदरों की लगातार मौजूदगी के कारण कर्मचारियों को कामकाज के दौरान सतर्क रहना पड़ रहा है। बंदरों के उत्पात से सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है। वहीं, बंदरों के आक्रामक व्यवहार से किसी अप्रिय घटना की आशंका भी बनी हुई है। इस संबंध में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के कोषाध्यक्ष सह ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन के वरिष्ठ नेता मिथिलेश कुमार ने बताया कि यह गंभीर समस्या है। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में एक बंदर ने एक यात्री को घायल कर दिया था। ऐसे में बंदरों की मौजूदगी से केवल कार्यालय के कर्मचारियों ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। मिथिलेश कुमार ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए वन विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की जाएगी और आवश्यक कदम उठाने की पहल की जाएगी। कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सरकारी संपत्ति को आगे नुकसान से बचाने के लिए बंदरों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर परिसर से हटाने की जरूरत है, ताकि कार्यालय में भयमुक्त वातावरण में कामकाज हो सके और यात्रियों को भी किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0