डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर भाजपा किसान मोर्चा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा—डॉ. कलाम का जीवन संघर्ष, सादगी और राष्ट्रसेवा की प्रेरणादायक मिसाल
गयाजी। भारत के महान वैज्ञानिक, भारत रत्न से सम्मानित एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा कार्यालय, गयाजी में श्रद्धापूर्वक जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने डॉ. कलाम के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन संघर्ष, सादगी, समर्पण और राष्ट्रसेवा का अद्भुत उदाहरण है। एक साधारण परिवार में जन्म लेने के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर देश-दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाया। उन्हें ‘मिसाइल मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अंतरिक्ष एवं रक्षा अनुसंधान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देकर भारत को वैज्ञानिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के रूप में भी डॉ. कलाम का कार्यकाल अत्यंत प्रेरणादायक रहा। वे युवाओं को बड़े सपने देखने, उन्हें साकार करने के लिए कठिन परिश्रम करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए निरंतर प्रेरित करते रहे। उनका विश्वास था कि देश का भविष्य युवाओं की सोच, शिक्षा, चरित्र और कर्मठता पर निर्भर करता है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन संदेश देता है कि दृढ़ संकल्प, ईमानदारी और निरंतर प्रयास से कठिन से कठिन लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनके विचार और आदर्श आज भी करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0





