श्री बाबू जयंती समारोह का न्योता देने गयाजी पहुंचे डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, 25 अक्टूबर को पटना में आयोजित होगा समारोह, गया के प्रख्यात चिकित्सकों को किया गया सम्मानित
डॉ. श्रीकृष्ण सिंह (श्री बाबू) की जयंती के अवसर पर आगामी 25 अक्टूबर को पटना में आयोजित होने वाले समारोह में शामिल होने का निमंत्रण देने डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह गयाजी पहुंचे।
गयाजी। बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री एवं आधुनिक बिहार के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डॉ. श्रीकृष्ण सिंह (श्री बाबू) की जयंती के अवसर पर आगामी 25 अक्टूबर को पटना में आयोजित होने वाले समारोह में शामिल होने का निमंत्रण देने डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह गयाजी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों एवं गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात कर समारोह में शामिल होने की अपील की। गयाजी पहुंचने पर गया जिला के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. गगन कुमार मिश्र एवं डॉ. देविका सरयार मिश्र ने बुके और अंगवस्त्र भेंट कर डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का स्वागत किया। इस दौरान श्री बाबू के व्यक्तित्व, विचारों और बिहार के विकास में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए जयंती समारोह को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने गया शहर के कई नामचीन चिकित्सकों को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में डॉ. आर.डी. तिवारी, डॉ. अनुपम कुमार चौरसिया, डॉ. कुमारी आरती, डॉ. प्रेम शंकर तिवारी, डॉ. ऋचा सहित अन्य चिकित्सक शामिल रहे। डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर पटना में आयोजित होने वाले इस समारोह के माध्यम से उनके ऐतिहासिक योगदान, दूरदर्शी विचारों और बिहार के विकास के लिए किए गए कार्यों को स्मरण किया जाएगा। डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में समारोह में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0





