गया जंक्शन पर 36 लाख की चांदी बरामद, 14.835 किलो चांदी के साथ एक हिरासत में
गया: बिहार के गया जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के बैग से 14.835 किलोग्राम चांदी के आभूषण और चांदी बरामद की है। बरामद चांदी की अनुमानित कीमत 36 लाख 34 हजार 575 रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन सतर्क के तहत की गई।

जानकारी के अनुसार, आरपीएफ की टीम गया जंक्शन पर निगरानी कर रही थी। इसी दौरान दिल्ली छोर स्थित फुट ओवरब्रिज (एफओबी) के पास एक व्यक्ति बैग लेकर प्लेटफॉर्म संख्या 6 और 7 की ओर जाता दिखाई दिया। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर आरपीएफ के जवानों ने उसे रोककर पूछताछ की और बैग की जांच की।
जांच के दौरान बैग से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण और चांदी बरामद हुई। पूछताछ में व्यक्ति की पहचान पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के उदयचक गांव निवासी 36 वर्षीय जमशेद अली मलिक के रूप में हुई। वह बरामद चांदी से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
इसके बाद आरपीएफ ने कुल 14.835 किलोग्राम चांदी जब्त कर व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। मामले की जानकारी आयकर विभाग, पटना को भी दी गई है।
चांदी कहां से आई, जांच जारी
अब जांच की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में चांदी कहां से लाई गई थी और उसके परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज क्यों उपलब्ध नहीं थे। मामले में आगे की कार्रवाई आयकर विभाग की ओर से की जा रही है।
रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की इस कार्रवाई को ऑपरेशन सतर्क के तहत महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0