PMCH में जूनियर डॉक्टरों का OPD बहिष्कार, सुरक्षा समेत कई मांगों पर सरकार को अल्टीमेटम; इमरजेंसी-ICU सेवा जारी
पटना: पटना के पीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों ने शनिवार को ओपीडी सेवा का बहिष्कार किया। डॉक्टरों पर हमले और सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दों को लेकर जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (JDA) ने यह कदम उठाया है। हालांकि, ओपीडी बहिष्कार के बावजूद अस्पताल में इमरजेंसी और आईसीयू की सेवाएं जारी हैं।

जेडीए ने सरकार को अल्टीमेटम पत्र भेजकर डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। एसोसिएशन का कहना है कि डॉक्टरों पर हमले जैसी घटनाओं में अस्पताल या संस्थान की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई जानी चाहिए, ताकि चिकित्सकों को सुरक्षित माहौल मिल सके।
जूनियर डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि डॉक्टरों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर ठोस कार्रवाई होने के बाद ही ओपीडी सेवा सामान्य रूप से शुरू की जाएगी। डॉक्टरों ने डीएमसीएच और पीएमसीएच में चिकित्सकों के साथ हुई मारपीट की घटनाओं के अलावा सहरसा मामले की भी उचित जांच कराने की मांग की है।
इसके साथ ही बॉन्ड पोस्टिंग वाले डॉक्टरों के वेतन में बढ़ोतरी की मांग भी सरकार के सामने रखी गई है। जेडीए का कहना है कि डॉक्टरों की मांगों पर जल्द ठोस निर्णय लिया जाना चाहिए।
ओपीडी सेवा के बहिष्कार का असर सामान्य मरीजों पर पड़ा है, जबकि गंभीर मरीजों के इलाज के लिए पीएमसीएच की इमरजेंसी और आईसीयू सेवाएं बहाल हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0