BIG NEWS : पटना में बवाल, सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद भड़के लोग, फूंक दी 10 गाड़ियां, जला दिया ट्रैफिक पुलिस चौकी, पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील
PATNA : पटना में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। घटना अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास की है, जहां तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने उस बस को आग लगा दी।
फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची लेकिन भीड़ ने उसे रोक दिया। इसके बाद हालात और बिगड़ते चले गए। मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन तनाव और बढ़ गया। गुस्साई भीड़ ने 2 पुलिस गाड़ियों, बसों और बाइक समेत करीब 10 वाहनों में आग लगा दी। ट्रैफिक पुलिस पोस्ट जला दी। नेशनल हाईवे-30 पर जाम लगा दिया। पत्रकारों से मारपीट की। मौके पर 9 थानों की पुलिस तैनात की गई है।
पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को खदेड़ दिया है। ट्रैफिक व्यवस्था बहाल कर दी गई है। अब प्रशासन आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि जिन लोगों ने तोड़फोड़, आग लगाने की घटना को अंजाम दिया है, उन लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
26 साल का मनीष पटना में फ्लेक्स का काम करता था। वो अपने गांव से रोज पटना आता-जाता था। मनीष तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। वो रोज की तरह आज सुबह 7 बजे भी काम पर निकला था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0













