2100 रुपये में हेली जॉय राइड की शुरुआत, पहले दिन 20 लोगों ने की बुकिंग, 1200 फीट की ऊंचाई से पटना का कर सकेंगे दीदार
PATNA : पटना के लोग आज से 1200 फीट की ऊंचाई से आसमान से शहर का नजारा देख सकेंगे। शनिवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026' की शुरुआत की।
अब तक करीब 80 पर्यटकों ने एयर राइड के लिए सीटें बुक कराई हैं। हालांकि, पहले दिन पटना जॉय राइड का आनंद सिर्फ 20 लोग ही ले पाए। 3.40 बजे पहली राइड में 5 लोगों को लेकर हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी। सीएम सम्राट चौधरी ने खुद अपने हाथों से टूरिस्ट को टिकट सौंपी। साथ ही हेलिकॉप्टर के पायलट को बैच पहनाया। बता दें हर 30 मिनट के अंतराल पर 4 राइड संचालित की जाएंगी। प्रत्येक राइड 10 मिनट की होगी।
2100 रुपए में 10 मिनट की यात्रा
दरअसल, राजधानी के लोगों के लिए हेलिकॉप्टर जॉय राइड की विशेष सुविधा शुरू की गई है। 2100 रुपए प्रति व्यक्ति में 10 मिनट की हवाई यात्रा के दौरान पर्यटक गंगा नदी, जेपी गंगा पथ, तख्त श्री हरिमंदिर साहिब समेत शहर के प्रमुख स्थलों का आसमान से नजारा देख सकेंगे।
पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा 2100 रुपए में बिहार दर्शन है। 4 हजार में राजगीर दर्शन कराएंगे। फिलहाल यह सेवा हर वीकेंड उपलब्ध रहेगी।
वहीं, राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए हेलीकॉप्टर राइड की अब तक कोई बुकिंग नहीं हुई है। बता दें कि 13 जुलाई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस योजना का शुभारंभ किया था
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











