भोजपुरी का फ्लेवर..साउथ का स्वैग : पवन सिंह का अब साउथ की फिल्मों में एंट्री, इस फिल्म में दिखेगा स्वैग

पवन सिंह इस फिल्म में अपनी दमदार आवाज का जादू बिखेरते दिखाई देंगे। पहले यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फिल्मों के क्लैश को देखते हुए मेकर्स ने रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है।

Mar 25, 2026 - 18:22
Mar 25, 2026 - 18:22
भोजपुरी का फ्लेवर..साउथ का स्वैग : पवन सिंह का अब साउथ की फिल्मों में एंट्री, इस फिल्म में दिखेगा स्वैग

Pawan Singh : भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहने वाले पवन सिंह इस बार अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर खबरों में छाए हुए हैं। दरअसल, पवन सिंह बॉलीवुड के बाद अब साउथ की फिल्मों में भी अपना दम दिखाएंगे। 

पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी अपकमिंग फिल्म डकैत: एक प्रेम कथा को लेकर उत्साह जाहिर किया। इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिला। पवन सिंह इस फिल्म के जरिए साउथ इंडस्ट्री में अपनी खास मौजूदगी दर्ज कराने वाले हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि “भोजपुरी का फ्लेवर, साउथ का स्वैग…इस बार धमाका होगा डबल पावर के साथ।”

इसके साथ ही उन्होंने अपने नए गाने ‘टची बडी’ के ग्रैंड लॉन्च इवेंट की भी जानकारी दी है। पवन सिंह ने बताया है कि ‘टची बडी’ सॉन्ग लॉन्च इवेंट 28 मार्च को शाम 6 बजे गोरखपुर के महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित किया जाएगा। इस खबर के सामने आने के बाद से फैंस इस इवेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

गौरतलब है कि फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' में साउथ स्टार अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं, पवन सिंह इस फिल्म में अपनी दमदार आवाज का जादू बिखेरते दिखाई देंगे। पहले यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फिल्मों के क्लैश को देखते हुए मेकर्स ने रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है। अब यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0