PG Diploma in Leadership Development : 2027 के लिए एडमिशन शुरू
सामाजिक क्षेत्र के पेशेवरों के लिए नेतृत्व विकास प्रोग्राम में प्रवेश शुरू
रांची:अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय ने वर्ष 2027 के लिए ‘नेतृत्वI विकास में स्नातकोत्तर डिप्लोमा’ प्रोग्राम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। 11 माह का यह पार्ट-टाइम प्रोग्राम सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत मध्य और वरिष्ठ स्तर के पेशेवरों के लिए तैयार किया गया है, ताकि वे अपने कार्य अनुभव को और प्रभावी नेतृत्व क्षमता के साथ जोड़ सकें। प्रोग्राम के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 अक्तूबर 2026 है, जबकि कक्षाएं जनवरी 2027 के पहले सप्ताह से शुरू होंगी। इस प्रोग्राम की खासियत यह है कि प्रतिभागी अपनी नौकरी या सामाजिक कार्य जारी रखते हुए भी इसमें अध्ययन कर सकते हैं। प्रोग्राम के तहत विकास संबंधी मुद्दों, संगठनात्मक संस्कृति, नेतृत्व कौशल, वित्तीय प्रबंधन, संवाद क्षमता और आंकड़ों के विश्लेषण जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। विश्वविद्यालय की स्कूल ऑफ डेवलपमेंट की निदेशक अरिमा मिश्रा ने कहा कि यह प्रोग्राम सामाजिक क्षेत्र में काम कर रहे पेशेवरों को व्यापक दृष्टिकोण विकसित करने और बेहतर नेतृत्व क्षमता हासिल करने का अवसर देता है। विश्वविद्यालय के अनुसार यह प्रोग्राम समाज, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और विकास से जुड़े क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











