PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, पटना में BJP कार्यकर्ताओं ने सुना संबोधन; बोले- जनता का आशीर्वाद ही सबसे बड़ी शक्ति

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को पटना के मिलर हाईस्कूल मैदान में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, प्रदेश महामंत्री संगठन भीखू भाई समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Oct 7, 2026 - 14:40

कार्यक्रम स्थल पर बड़ी स्क्रीन के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से लेकर सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे करने तक की अपनी यात्रा का उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जनता ने लगातार उन पर विश्वास जताया और उन्हें देश की सेवा करने का अवसर दिया। उन्होंने जनता-जनार्दन को अपने लिए ईश्वर का रूप बताते हुए कहा कि देशवासियों का विश्वास और भाजपा कार्यकर्ताओं का परिश्रम उनकी सबसे बड़ी शक्ति है।

पीएम मोदी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन के अनुभव को देश की पूंजी बताते हुए कहा कि सीखने की ललक आज भी उनके जीवन का हिस्सा है। उन्होंने खुद को आज भी विद्यार्थी बताते हुए हर दिन कुछ नया सीखने की बात कही।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने जीत, हार और आलोचना से सीखने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि हर संकट ने धैर्य की परीक्षा ली, जबकि सफलता ने बड़ी जिम्मेदारी और बड़े लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने का साहस दिया।

प्रधानमंत्री ने ‘सबका प्रयास’ के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। पटना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की यात्रा को याद किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0