एक्टिंग छोड़ खेती में रम गए 'लक्ष्मण', सुनील लहरी ने दिखाई ऑर्गेनिक फार्मिंग की झलक
NEWS DESK : सुनील लहरी रामानंद सागर की ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए थे. वे आज भले एक्टिंग से दूर हैं, मगर उनके फैंस आज भी उन्हें खूब प्यार-सम्मान देते हैं. सुनील लहरी भी उन्हें अपनी जिंदगी की झलकियां दिखाते रहते हैं. वे गर्मियों में अपने पोते के साथ अपने आलीशान फार्महाउस में खुशनुमा वक्त बिता रहे हैं. वे लोगों से भी बच्चों के साथ गांव में वक्त बिताने को कह चुके हैं. अब उन्होंने अपने फैंस को फार्महाउस में लगे काजू के पेड़ों, सब्जियों और फलों की पैदावार दिखा रोमांचित कर दिया है. लोग उनका खूबसूरत फार्महाउस देखकर रोमांचित हो रहे हैं.
सुनील लहरी ने अपने एक्स अकाउंट में अपने फॉर्महाउस का वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह खेतों में लगी तमाम सब्जियों और फलों की झलकियां दिखा रहे हैं. लोगों को मिट्टी, खेत और पेड़-पौधों से उनका जुड़ाव रास आ रहा है. सुनील लहरी वीडियो में बता रहे हैं कि उन्होंने अपने फार्महाउस में तरबूज, केले, पपीता, काजू, फूल गोभी, शिमला मिर्च सहित तमाम फल-सब्जियां उगाई हैं. एक्टर ने बताया कि वे ऑर्गेनिक तरीके से खेती कर रहे हैं.
फार्महाउस की सैर कराई
सुनील लहरी ने लगभग डेढ़ मिनट लंबे वीडियो में अपने फॉर्महाउस की सैर करवाई. वे हर एक फल-सब्जी के पास जाकर उनकी पैदावार को दिखाया. उन्होंने रसीले आमों से लेकर तीखी मिर्च का जिस तरह वर्णन किया, उससे उनके खेती के प्रित लगाव का पता चलता है. उन्होंने पेड़ से मोरिंगा की फलियां भी तोड़ीं. वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. वे खेती की तारीफ करने के साथ-साथ उसके बारे में सवाल कर रहे हैं.
लोगों से फार्मिंग को बढ़ावा देने की अपील
सुनील लहरी ने कुछ हफ्ते पहले पोते के साथ पूल में नहाते हुए अपनी झलकियां दिखाई थीं. वे बेटे के भाई के साथ फार्महाउस में थे. वे एक अन्य वीडियो में बंजर जमीन में खेती के जरिये महंगाई कम करने का तरीका बता रहे थे. वे एक वीडियो में खेती पर बात करते दिखे थे. उन्होंने अपनी यात्राओं के अनुभवों के आधार पर बताया कि उन्हें कुछ जगहों पर ही लोग खेती करते दिखे, जबकि ज्यादातर जमीन खाली नजर आई.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











