रांची के दशम फॉल इलाके में पिस्टल के दम पर लूट करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 4 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार, हथियार समेत लूटा सामान बरामद
RANCHI : रांची के बुंडू के दशम फॉल थाना क्षेत्र में पिस्टल दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. मामले में 4 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
बता दें कि आराडीह पंचायत के चुड़गी गांव के पास चार अज्ञात अपराधियों द्वारा हथियार का भय दिखाकर एक मोटरसाइकिल और मोबाइल लूट लिया गया था. घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई.
पुलिस ने महज चार घंटे के अंदर कांड मे संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. लूट की मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद किया गया. साथ ही कांड में इस्तेमाल किया गया पिस्टल और दो अन्य मोटरसाइकिल भी जब्त किए गए हैं.
गिरफ्तार अपराधियों ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि पूर्व में भी तमाड़ थाना क्षेत्र मे पिस्टल का भय दिखाकर लोगों से नगद और एंड्राइड मोबाइल लूट लिए थे. गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ एवं साक्ष्यों के आधार पर कांड के संबंध में अग्रतार अनुसंधान एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











