रिम्स में मीडिया एंट्री पर नई गाइडलाइन जारी, बिना अनुमति नहीं मिलेगा प्रवेश, जानिए क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी

Jun 3, 2026 - 17:55
Jun 3, 2026 - 17:55
रिम्स में मीडिया एंट्री पर नई गाइडलाइन जारी, बिना अनुमति नहीं मिलेगा प्रवेश, जानिए क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी

RANCHI : झारखण्ड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स यानी राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान प्रशासन ने नई गाइडलाइन जारी की है. अस्पताल परिसर में मीडिया गतिविधियों को लेकर नई गाइडलाइन जारी की गई है. 

रिम्स में मीडिया एंट्री पर नई गाइडलाइन

नये निर्देशों के तहत अब किसी भी मीडिया प्रतिनिधि को पूर्व अनुमति के बिना रिम्स परिसर में प्रवेश नहीं मिलेगा. इसके साथ ही अस्पताल के अंदर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है. रिम्स प्रशासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अस्पताल परिसर में किसी भी प्रकार की फोटो या वीडियो रिकॉर्डिंग करने से पहले सक्षम पदाधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य होगा.

जानिए क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी?

वहीं, रिम्स की तरफ से जारी प्रतिबंध पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि मीडिया पर रोक नहीं लगाई गई है. कुछ ऐसे मीडिया संस्थान हैं, जो सिर्फ TRP के लिए खबर चलाते हैं, जिससे डॉक्टरों का मनोबल टूट जाता है और वे हड़ताल पर जाने की बात करते हैं. ऐसे में अगर डॉक्टर हड़ताल पर चले जाएंगे तो परेशानी तो बढ़ सकती है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0