सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की हुई शादी, सानिया के साथ लिए सात फेरे, अमिताभ, अंबानी, राहुल द्रविड़ और धोनी भी हुए शामिल

विश्व के महानतम बल्लेबाजों में शुमार मास्टर-ब्लास्टर सचिन रमेश तेंदुलर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आज शादी के बंधन में बंध गये। गुरुवार को अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक के साथ मुंबई में सात फेरे लिए। 

Mar 5, 2026 - 18:02
Mar 11, 2026 - 13:09
 0  43
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की हुई शादी, सानिया के साथ लिए सात फेरे, अमिताभ, अंबानी, राहुल द्रविड़ और धोनी भी हुए शामिल

SPORTS DESK : विश्व के महानतम बल्लेबाजों में शुमार मास्टर-ब्लास्टर सचिन रमेश तेंदुलर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आज शादी के बंधन में बंध गये। गुरुवार को अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक के साथ मुंबई में सात फेरे लिए। 

अर्जुन तेंदुलकर की हुई शादी

इस शादी समारोह में बिग बी यानी बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन, मुकेश अंबानी और जय शाह पहुंचे। इसके साथ ही रांची के राजकुमार महेन्द्र सिंह धोनी भी अपनी पत्नी साक्षी के साथ पहुंचे। वहीं, मिस्टर भरोसेमंद के नाम से विख्यात राहुल द्रविड़ भी अपनी पत्नी विजेता के साथ अर्जुन की शादी के गवाह बने।

साथ ही अनिल कुंबले क्रिकेटर, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, हरभजन सिंह भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि अर्जुन तेंदुलकर की शादी का फंक्शन 3 मार्च से ही चल रहा है। प्री-वेडिंग फंक्शन 27 फरवरी को गुजरात के जामनगर में अंबानी परिवार के घर में हुआ था। 

विदित है कि अर्जुन तेंदुलकर और सानिया की सगाई अगस्त 2025 में हुई थी। सानिया चंडोक ग्रैविस ग्रुप के चेयरमैन रवि घई की पोती हैं। अर्जुन की बहन सारा की करीबी दोस्त भी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0