मिस्ट्री गर्ल संग स्पॉट हुए समय रैना, हाथों में हाथ डाले आए नजर, बढ़ी डेटिंग की चर्चा

Jul 15, 2026 - 18:21
मिस्ट्री गर्ल संग स्पॉट हुए समय रैना, हाथों में हाथ डाले आए नजर, बढ़ी डेटिंग की चर्चा

Samay Raina Mystery Girl : स्टैंड-अप कॉमेडियन और 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के होस्ट समय रैना एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. इस बार वजह उनका कोई शो नहीं  बल्कि मुंबई में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ उनकी पब्लिक अपीयरेंस है. दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामे नजर आए समय रैना
 
वायरल वीडियो में समय रैना एक वेन्यू से बाहर निकलते दिखाई देते हैं. बाहर पहले से मौजूद पैपराजी और फैंस की भारी भीड़ उन्हें घेर लेती है. इस दौरान समय मिस्ट्री गर्ल का हाथ पकड़ लेते हैं. दोनों कैमरे के सामने पोज भी देते हैं और फिर वहां से अपनी गाड़ी में चले जाते हैं. समय के साथ मौजूद लड़की का चेहरा दिखाई नहीं दिया, क्योंकि उसने मास्क पहन रखा था.

सुप्रीम कोर्ट ने लगाया 3 लाख रुपये का जुर्माना
 
इसी बीच 14 जुलाई को 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया. कोर्ट ने उन्हें दो हफ्तों के भीतर यह राशि जमा करने का निर्देश दिया. अदालत ने टिप्पणी की है कि उन्होंने पहले दिए गए आश्वासनों का पालन नहीं किया और कथित तौर पर अदालत के सामने गलत जानकारी पेश की.

मेधा शंकर संग भी जुड़ चुका है नाम
  
समय रैना का नाम '12th Fail' की एक्ट्रेस मेधा शंकर के साथ भी जोड़ा गया था. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया गया कि दोनों को एक ही जगह पर साथ देखा गया. पोस्ट में यह भी कहा गया कि पैपराजी को देखते ही दोनों अलग-अलग दिशा में चले गए. हालांकि, समय रैना और मेधा शंकर, दोनों में से किसी ने भी इन खबरों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0