सिमडेगा में दिल दहला देने वाली वारदात, शराब के नशे में बेटे ने पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला, गांव में सनसनी

मृतक के परिजनों द्वारा दिए गए लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने सघन छापेमारी शुरू की। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी विनोद केरकेट्टा को गिरफ्तार कर लिया है।

Apr 9, 2026 - 18:14
सिमडेगा में दिल दहला देने वाली वारदात, शराब के नशे में बेटे ने पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला, गांव में सनसनी

SIMDEGA : झारखण्ड के सिमडेगा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली और एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पाकरटांड थाना क्षेत्र के केउन्दडीह बगीचाटोली गांव में एक बेटे ने शराब के नशे में अपने ही पिता की निर्मम हत्या कर दी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चंद घंटों के भीतर ही आरोपी को दबोच लिया है।

जानकारी के मुताबिक 45 वर्षीय आरोपी विनोद केरकेट्टा अपने पिता पात्रिक केरकेट्टा (65) के साथ घर के भीतर बैठकर शराब पी रहा था। नशा जैसे-जैसे चढ़ता गया, दोनों के बीच किसी घरेलू बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह विवाद इतना हिंसक हो गया कि विनोद अपना आपा खो बैठा और घर में रखी कुल्हाड़ी उठा लाया। उसने बिना सोचे-समझे अपने पिता के सिर और गर्दन पर एक के बाद एक कई प्रहार किए, जिससे बुजुर्ग पात्रिक केरकेट्टा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

इस घटना की जानकारी मिलते ही पाकरटांड़ थाना पुलिस तुरंत गांव पहुंची और खून से लथपथ शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं।

मृतक के परिजनों द्वारा दिए गए लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने सघन छापेमारी शुरू की। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी विनोद केरकेट्टा को गिरफ्तार कर लिया।0 कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0