बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग की रफ्तार बेहद धीमी, 3 बजे तक 27.90% मतदान, भिड़े बीजेपी और जन सुराज के कार्यकर्ता
PATNA : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की बांकीपुर सीट पर वोटिंग हो रही है। 2025 के मुकाबले इस बार वोटिंग की रफ्तार काफी धीमी रही है। दोपहर 3 बजे तक 27.90% वोटिंग हुई है, जो पिछले विधानसभा चुनाव से करीब 10 प्रतिशत कम है। 2025 में दोपहर 3 बजे तक 37.02 % वोटिंग हुई थी।
आनंदपुरी इलाके में पीके के सामने जनसुराज और बीजेपी समर्थक भिड़ गए। प्रशांत किशोर ने दखल देकर मामले को शांत करवाया। वहीं प्रशांत किशोर ने दावा किया कि पुलिस उनके कार्यकर्ताओं और पोलिंग एजेंट को परेशान कर रही है। लोगों को पुलिस डरा रही है। जनसुराज के हेल्प डेस्क को हटाया जा रहा है।
किदवईपुरी में बीजेपी-जनसुराज के समर्थकों में पुलिस के सामने धक्का-मुक्की हुई। जनसुराज कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भाजपा के पूर्व प्रत्याशी बंटी बूथ पर दबंगई कर रहे हैं। लोगों को वोट डालने से रोक रहे हैं। PNT कॉलोनी में PK के समर्थकों ने हंगामा किया है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बूथ के अंदर कुछ लोग वोटर्स से भाजपा के पक्ष में वोट करने को कह रहे हैं। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











