राष्ट्रीय खेल दिवस पर ग्रीन फील्ड स्कूल के सोनू कुमार ने कुश्ती में जीता रजत पदक
गयाजी। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गया में आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में ग्रीन फील्ड इंग्लिश स्कूल के कक्षा 10 के छात्र सोनू कुमार ने कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया और रजत पदक अपने नाम किया। सोनू कुमार ने प्रतियोगिता के दौरान अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास, अनुशासन और कुश्ती कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले में उन्होंने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवा खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना विकसित करना था। सोनू कुमार की इस उपलब्धि पर ग्रीन फील्ड इंग्लिश स्कूल के निदेशक, प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। उन्होंने सोनू की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सोनू कुमार की सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0





