भाजपा किसान मोर्चा कार्यालय में सामूहिक रूप से सुनी गई ‘मन की बात’

गयाजी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 137वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और देशहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर उनके संदेश को आत्मसात किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के इतिहास, संस्कृति एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों की चर्चा करते हुए देश की समृद्ध विरासत और प्रतिभा को रेखांकित किया। उन्होंने समाज को नशामुक्त बनाने तथा युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने का आह्वान किया। साथ ही ‘लोकल के लिए वोकल’ अभियान के तहत स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर दिया, जिससे कारीगरों, किसानों, छोटे व्यवसायियों एवं उद्यमियों को प्रोत्साहन मिल सके। प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से छोटे दुकानदारों, रेहड़ी-पटरी वालों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री द्वारा जनहित एवं देशहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को जनता के साथ साझा करना प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, गोपाल प्रसाद यादव, राणा रणजीत सिंह, संतोष ठाकुर, एस. राजेश आनंद अधिवक्ता, अजय नारायण सिंह उर्फ मुन्ना जी, हीरा यादव, मंटू कुमार, संजू रजक, शेखर कुमार, बबलू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Aug 30, 2026 - 14:35
भाजपा किसान मोर्चा कार्यालय में सामूहिक रूप से सुनी गई ‘मन की बात’

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0