शब्दवीणा के मंच पर कवयित्री सरोज कुमार के काव्य संग्रह "सरोरूह" का हुआ लोकार्पण, काव्य सत्र में पढ़ी गयीं एक से बढ़कर एक रचनाएँ
गया जी। राष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था 'शब्दवीणा' के मंच पर कवयित्री सरोज कुमार के काव्य संग्रह "सरोरूह" का लोकार्पण बड़े ही हर्षोल्लास पूर्ण परिवेश में सम्पन्न हुआ। युवा गायिका कुमारी शिवांगी ने सरस्वती वंदना की सुमधुर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मधु वशिष्ठ, मंजू लक्खा, कविता वशिष्ठ, विमल वास्तविक, प्रभु दयाल खट्टर, पोहप सिंह, डॉ विकास शुक्ला, सेक्टर इक्यानवे, के. आर. डब्ल्यू. के अध्यक्ष विपिन कुमार और उनकी पूरी टीम, मुकेश कुमार, वीर सिंह, कृष्णा बहादुर, दिवाकर, गिरिजा शंकर तिवारी, संजय पुंडीर, संदीप व्यास, नितिन गर्ग, विनोद कटिहार, राम बहादुर, ऋषि आर्य, लवकुश गुप्ता की उपस्थिति रही। स्वतंत्रता दिवस पखवाड़ा को ध्यान में रखते हुए उपस्थित कवियों एवं रचनाकारों का स्वागत तीन रंग के अंगवस्त्र, बैजेज व पुष्पमाला से किया गया।
सरोज कुमार के काव्य संग्रह "सरोरूह" का लोकार्पण उनके पिता सुरेश चंद्र एवं गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। श्रीमती सरोज ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए एवं आतिथ्य स्वीकार करने के लिए हार्दिक कृतज्ञता प्रकट करते हुए अपनी काव्य कृति पर प्रकाश डाला। पुस्तक के शीर्षक पर प्रकाश डालते हुए श्रीमती सरोज ने कहा कि "सरोरूह" "सरोज की रूह" अर्थात "आत्मा" की गहराइयों से निकली भावाभिव्यक्तियों का संकलन है। काव्यगोष्ठी में उपस्थित कवि-कवयित्रियों ने देश, साहस, समाज, संस्कृति, एकता, प्रकृति, मौसम के बदलते तेवर पर एक से बढ़कर एक रचनाएँ पढ़ीं।
शब्दवीणा की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. डॉ रश्मि प्रियदर्शनी, राष्ट्रीय सचिव महावीर सिंह वीर, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेश विद्यार्थी सहित समस्त शब्दवीणा परिवार ने हरियाणा प्रदेश सचिव कवयित्री सरोज कुमार जी को उनके काव्य-संग्रह सरोरूह के विमोचन के लिए हार्दिक बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण शब्दवीणा केन्द्रीय पेज से किया गया, जिससे शब्दवीणा परिवार एवं देश के विभिन्न प्रदेशों से जुड़े साहित्यानुरागियों ने काव्य पाठ का आनंद उठाया। साहित्यसेवी एवं पत्रकार सुरेश विद्यार्थी, फतेहपाल सिंह सारंग, प्यारचंद कुमार मोहन, प्रो. सुनील कुमार उपाध्याय, नितिन गर्ग, टेकसिंह लोधी, मधु वशिष्ठ, डॉ विजय शंकर, अमन लक्खा, पंकज मिश्रा, सुप्रिया आयुष, प्रभु दयाल खट्टर, डॉ रवि प्रकाश एवं अन्य ने अपनी टिप्पणियों से रचनाकारों का उत्साह बढ़ाया। "शब्दवीणा काव्यगोष्ठी एवं पुस्तक लोकार्पण समारोह" का आयोजन शब्दवीणा की हरियाणा प्रदेश समिति एवं फरीदाबाद जिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।