SRH vs DC : सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत आज, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों की बात करें तो SRH की कमान ईशान किशन के हाथों में है, जबकि DC की कप्तानी अक्षर पटेल संभाल रहे हैं। प्वाइंट्स टेबल में दोनों टीमों के 6-6 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रनरेट के कारण हैदराबाद चौथे और दिल्ली पांचवें स्थान पर बनी हुई है।
SPORTS DESK : आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा।
दोनों टीमों की बात करें तो SRH की कमान ईशान किशन के हाथों में है, जबकि DC की कप्तानी अक्षर पटेल संभाल रहे हैं। प्वाइंट्स टेबल में दोनों टीमों के 6-6 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रनरेट के कारण हैदराबाद चौथे और दिल्ली पांचवें स्थान पर बनी हुई है। अगर फॉर्म की बात करें तो हैदराबाद ने 6 में से 3 मुकाबले जीते हैं, जबकि दिल्ली ने 5 में से 3 मैच अपने नाम किए हैं। ऐसे में आज का मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम माना जा रहा है।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड भी मुकाबले को दिलचस्प बनाता है। IPL इतिहास में दोनों टीमों के बीच 26 मैच खेले गए हैं, जिसमें हैदराबाद ने 13 और दिल्ली ने 12 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है।
पिच रिपोर्ट
हैदराबाद की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है। राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बड़े स्कोर आम बात है और यहां चौके-छक्कों की खूब बारिश देखने को मिलती है। पहली पारी का औसत स्कोर करीब 160+ रन के आसपास रहता है। इस सीजन में भी SRH ने यहां 3 में से 2 मैच जीतकर घरेलू परिस्थितियों का अच्छा फायदा उठाया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











