6 साल बाद साउथ में वापसी करेंगी तब्बू, एक्शन-थ्रिलर में दिखेगा दमदार अवतार
तब्बू जल्द ही डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ की अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर फिल्म “स्लमडॉग 33 टेंपल रोड” में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ विजय सेतुपति और संयुक्ता भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
ENTERTAINMENT DESK : बॉलीवुड की दमदार और वर्सेटाइल एक्ट्रेस तब्बू एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपनी शानदार एक्टिंग और अलग तरह के किरदारों के लिए मशहूर तब्बू अब लंबे समय के बाद साउथ सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं, जिससे उनके फैंस काफी उत्साहित हैं।
6 साल बाद साउथ में वापसी करेंगी तब्बू
तब्बू जल्द ही डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ की अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर फिल्म “स्लमडॉग 33 टेंपल रोड” में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ विजय सेतुपति और संयुक्ता भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। खबरों के मुताबिक फिल्म इस समय पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है और साल के आखिर तक रिलीज हो सकती है।
एक्शन-थ्रिलर में दिखेगा दमदार अवतार
खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए तब्बू करीब 6 साल बाद साउथ इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं। इससे पहले वह अला वैकुंट पुरम में नजर आई थीं, जिसमें उनके रोल को काफी पसंद किया गया था। अगर उनके करियर की बात करें तो तब्बू का असली नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है। उन्होंने हिंदी के साथ-साथ कई क्षेत्रीय फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। अपने करियर में उन्होंने हमेशा अलग और मजबूत किरदारों को चुना, जिससे वह कमर्शियल और कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा के बीच बेहतरीन संतुलन बनाए रखने में सफल रहीं।
तब्बू ने अपने करियर की शुरुआत हम नौजवान में छोटे रोल से की थी, जबकि बतौर लीड एक्ट्रेस उन्हें तेलुगु फिल्म कुली नंबर 1 से पहचान मिली। उनकी यादगार फिल्मों में माचिस. चांदनी बार, हैदर, अंधाधुंध, दृश्यम 2 जैसी शानदार फिल्में शामिल हैं। उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए उन्हें दो नेशनल अवॉर्ड, कई फिल्मफेयर अवॉर्ड और साल 2011 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











