AIIMS देवघर में 28 नर्सों को इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट की ट्रेनिंग, CPR समेत कई तकनीकें सिखाईं
देवघर: AIIMS देवघर में झारखंड की 28 नर्सों को नेशनल इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट ट्रेनिंग दी गई। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में मरीजों को तत्काल और प्रभावी चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए नर्सिंग स्टाफ की क्षमता को मजबूत करना है।
देवघर:- AIIMS देवघर में झारखंड की 28 नर्सों को नेशनल इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट ट्रेनिंग दी गई। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में मरीजों को तत्काल और प्रभावी चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए नर्सिंग स्टाफ की क्षमता को मजबूत करना है।
प्रशिक्षण के दौरान नर्सों को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR), एयरवे मैनेजमेंट और डिफिब्रिलेटर के इस्तेमाल जैसी महत्वपूर्ण तकनीकों की जानकारी दी गई। इमरजेंसी की स्थिति में मरीज की हालत को तुरंत पहचानने और शुरुआती उपचार उपलब्ध कराने पर भी प्रशिक्षण दिया गया।
AIIMS देवघर की ओर से आयोजित इस प्रशिक्षण में आपातकालीन चिकित्सा से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी पर जोर दिया गया। प्रशिक्षित नर्सें अस्पताल में गंभीर मरीजों की देखभाल और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगी।
स्वास्थ्य सेवाओं में इमरजेंसी रिस्पॉन्स को बेहतर बनाने की दिशा में इस तरह के प्रशिक्षण को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







