समस्तीपुर में कब्रिस्तान में मिले तीन संदिग्ध जिंदा बम, इलाके में मचा हड़कंप

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के दिनमनपुर उत्तरी पंचायत स्थित सुरोल गांव के कब्रिस्तान में बुधवार को तीन संदिग्ध जिंदा बम जैसी वस्तुएं मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने तत्काल इसकी जानकारी खानपुर पुलिस को दी।

Sep 23, 2026 - 15:41

सूचना मिलते ही खानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कब्रिस्तान में पड़ी तीन संदिग्ध वस्तुओं को देखते हुए इलाके को सुरक्षित कराया। पुलिस ने लोगों से मौके से दूर रहने की अपील की है।

दक्षिणी पंचायत के मुखिया पति डॉ. परवेज आलम के मुताबिक, बुधवार सुबह मस्जिद के मौलाना मजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर काले प्लास्टिक में रखी एक संदिग्ध वस्तु पर पड़ी, जो दूर से नारियल जैसी दिखाई दे रही थी। जानकारी मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे, जहां तीन बम जैसी संदिग्ध वस्तुएं पड़ी मिलीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल टीम को भी सूचना दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये संदिग्ध वस्तुएं कब्रिस्तान में कैसे पहुंचीं और इन्हें वहां किसने रखा।

खानपुर थाना प्रभारी सह अपर थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि ग्रामीणों के माध्यम से कब्रिस्तान के पास तीन बम होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो तीन संदिग्ध बम जैसी वस्तुएं मिलीं। एफएसएल टीम को सूचना दी गई है। फिलहाल लोगों को मौके से दूर रहने की अपील की गई है और मामले की जांच की जा रही है।

बाइट: डॉ. परवेज आलम, मुखिया पति
बाइट: स्थानीय ग्रामीण

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0